फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot says I will serve Rajasthan till my last breath

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले-अपनी अंतिम सांस तक राजस्थान की जनता की सेवा करूंगा, अमित शाह पर साधा निशाना

Tue, 13 Sep 2022 07:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Sep 2022 07:58 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए वसुंधरा राजे पर को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि लगता है कि अमित शाह प्रदेश में बीमा की कम राशि राजे सरकार के समय की बता रहे थे।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says I will serve Rajasthan till my last breath
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि गृह मंत्री शाह प्रदेश में बिना तथ्यों के ही बोल गए। उन्होंने भामाशाह योजना के तहत तीन लाख रुपये के बीमे की बात कही। प्रदेश में बीमा अब 10 लाख रुपए का हो चुका है। लगता है कि शाह ने वसुंधरा राजे पर तंज किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम गहलोत ने सीकर में सोमवार को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम और कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति छोड़ने की अफवाह पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक राजस्थान की जनता की सेवा करेंगे।

विज्ञापन


सीएम फेस को लेकर कसा तंज
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर भी टिप्पणी की। सीएम गहलोत ने कहा कि क्या ये भी कोई पूछने वाली बात है? 25 गांव में सर्वे करवा लो, जिसे भी जनता चाहेगी, उसे ही मुख्यमंत्री बना देंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसा। पहले भाजपा वाले हमसे पूछते थे लेकिन अब हम उनसे पूछते हैं कि चलो बताओ आपका चेहरा कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी उपलब्धियां गिनाई
सीकर के खोटिया में सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को खेल और नौकरी दोनों में फायदा होगा। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूल में विज्ञान संकाय, पीएचसी शुरू करने और रामगढ़ से दिल्ली मार्ग पर बाइपास के सर्वे की घोषणा भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed