{"_id":"5934d0924f1c1b3655bdb2d5","slug":"clash-between-villagers-and-dalit-marriage-party-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील गाने बजाए और शुरू हो गई दलित बारातियों व ग्रामीणों में भाटा जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील गाने बजाए और शुरू हो गई दलित बारातियों व ग्रामीणों में भाटा जंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के बहतूखुर्द गांव में रविवाद दोपहर बाद यहां आई एक बारात के बारातियों व स्थानीय लोग में भाटा जंग हो गई। जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलित समुदाय के राम खिलाड़ी जाटव की बेटी मनीषा की रविवार को शादी थी। जिसके लिए आई बारात में डीजे बज रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप था कि डीजे में अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। साथ बारातियों ने शराब पी हुई थी। स्थानीय लोगों की ओर से समझाइश की गई तो आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बारातियों व ग्रामीणों के बीच जमकर भाटा जंग हुई। इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में दलित समुदाय के बारात निकलने को लेकर भी विवाद होते रहें।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश का प्रयास किया। विवाद को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।