फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chittaurgarh incident- private bus touched with 11 kv power line in gangrar chittaurgarh

11 केवी की लाइन को छू गई बस, 40 झुलसे, 1 की मौत

Sun, 03 Dec 2017 10:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
chittaurgarh incident- private bus touched with 11 kv power line in gangrar chittaurgarh
डेमो इमेज
मंदिर प्रसादी ग्रहण करने जा रहे यात्रियों से भरी एक निजी बस 11 केवी की लाइन को छू गई। इसकी चपेट में आने से करीब चालीस लोग झुलस गए और एक जने की मौत हो गई।  
विज्ञापन


ये हादसा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हुआ है। इस हादसे का शिकार बने सभी बस यात्री भीलवाड़ा जिले के गांव बाबलास के रहने वाले हैं। ये सभी सेलानिया भैंरू जी के मंदिर रात्रि जागरण और प्रसादी ग्रहण के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान गंगरार के पास बस 11 केवी बिजली की लाइन से छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया और चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कई लोग झुलस गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो साल पहले ऐसे ही गई थी 15 लोगों की जान

chittaurgarh incident- private bus touched with 11 kv power line in gangrar chittaurgarh
जयपुर के शाहपुरा दुखांतिका की एक तस्वीर - फोटो : Vishnu Sharma
गौरतलब है कि राजस्थान के टोंक जिले में दो साल पहले शादी समारोह में जा रहे लोगों की बस भी ठीक इसी तरह से हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई थी जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। वहीं जयपुर में भी अभी कुछ दिनों पहले ही शादी की खुशियां मातम में बदली थी जब एक ट्रांसफार्मर फटने से दो करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed