फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   central Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat surrounded Chief Minister Ashok Gehlot

Jaipur: सीआरपीएफ जवान की वीरांगना का वीडियो साझा कर शेखावत बोले- गहलोत जी, ये तानाशाही नहीं चलेगी

Thu, 09 Mar 2023 08:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Mar 2023 08:48 AM IST
सार

पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की पत्नी का वीडियो साझा कर केंद्रीय मंत्री ने कहा गहलोत सरकार को घेरा। कहा कि सरकार को अपनी गलती मानते हुए वीरांगना का अनशन तुड़वाना चाहिए।

विज्ञापन
central Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat surrounded Chief Minister Ashok Gehlot
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रोहिताश लाम्बा की वीरांगना मंजू जाट का मार्मिक अपील वाला वीडियो साझा कर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी, ये तानाशाही नहीं चलेगी।

विज्ञापन


शेखावत ने बताया कि मंजू जाट ने सीएम को लिखे पत्र में बताया है कि पुलिस ने उन्हें पीटा, कपड़े उतारे और आलपिन चुभाई। वहीं, सीएम साहब जरूरी कदम उठाने के बजाय टि्वटर में वीरांगना को गलत ठहराने के बयान जारी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरकार को अपनी गलती मानते हुए वीरांगना का अनशन तुड़वाना चाहिए। गहलोत जी, ये तानाशाही नहीं चलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरांगना मंजू जाट पत्नी शहीद रोहिताश लाम्बा, मधुबाला पत्नी शहीद हेमराज मीणा और सुंदरी देवी पत्नी शहीद जीतराम गुर्जर जयपुर में विगत कई दिनों से धरना दे रही हैं। मुख्यमंत्री अब तक उनसे मिले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed