फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cctv implanted at border area, know why

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इस इलाके में अब 'तीसरी नजर' से रखेंगे निगाह

Sat, 18 Nov 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
cctv implanted at border area, know why
डेमो - फोटो : डेमो
पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जिले में अब सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं जैसलमेर जिले की, जहां जल्द ही पुलिस की ओर से अभय कंट्रोल सेंटर की स्थापना होगी। इसके तहत जैसलमेर जिले में 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।जानकारी के अनुसार, देश की परिश्चमी सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले में पिछले कुछ सालों से अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। पाक के लिए जासूसी से लेकर अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के भी कई मामले सामने आए हैं।

ऐसे में अब जिला मुख्यालय सहित कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि कंट्रोल रूम के माध्यम से इन कैमरों में कैद होने वाली घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


जैसलमेर पुलिस उपाधीक्षक जयनारायण मीणा ने बताया कि जैसलमेर जिले में 400 उच्च तकनीक के कैमरे लगवाए जा रहे हैं जिसमें 200 कैमरे जिला मुख्यालय पर, 100 कैमरे पोकरण और 25-25 कैमरे रामगढ़, फतेहगढ़, रामदेवरा और मोहनगढ़ कस्बे में लगवाए जाएंगे। मीणा ने बताया कि इन कैमरों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा एक निजी कंपनी को टेंडर दिया गया। कंपनी ने कैमरे लगाने को सर्वे का काम करना शुरू भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि साल के अंत तक सभी कैमरों को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed