फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cbi special court released accused who pulled rail tracks during gurjar agitation

गुर्जर आंदोलन में पटरियां उखाड़ने के आरोपी बरी

Mon, 08 Jan 2018 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
cbi special court released accused who pulled rail tracks during gurjar agitation
डेमो इमेज
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के दौरान रेल की पटरियां उखाड़ने वाले आरोपियों को एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीबीआई मामलों की विशेष अदालत ने मई 2008 में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान रेल पटरियां उखाड़ने के मामले में आरोपी शिवप्रसाद, महेन्द्रसिंह, राजेश और रामावतार गुर्जर को बरी कर दिया है।


अदालत में चली लंबी सुनवाई के दौरान मुकदमा दर्ज कराने वाले रेलकर्मी कालूराम मीणा सहित अभियोजन पक्ष के 13 गवाह बयानों से मुकर गए। मामले के अनुसार गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान 24 से 30 मई 2008 तक दौसा के बांदीकुई-बसवा रेलमार्ग पर रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed