फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cbi can raid rajasthan also against karti chidambram

चिदम्बरम के बेटे पर यहां भी कस सकता है सीबीआई का शिकंजा

Tue, 16 May 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 May 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
cbi can raid rajasthan also against karti chidambram
पी चिदम्बरम और कार्ती चिदम्बरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम और उनके बेटे कार्ती चिदम्बरम के आवासों पर मंगलवार सुबह सीबीआई ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी एयरसेल—मेक्सिस केस में की जा रही है। कयास लगाए जा रहें है कि राजस्थान में भी सीबीआई इसी प्रकार की छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान के 108 एम्बूलेंस घोटाले में भी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम के बेटे कार्ती चिदम्बरम आरोपी है। इस केस में हाली में प्रवर्तन निदेशालय ने जिकजा हेल्थकेयर की करीब 12 करोड़ की सम्पत्ति को संलग्न किया है। इस केस में वर्तमान पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट भी आरोपी है। इसी केस में वर्ष 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। गौरतलब है कि तत्कालीन गहलोत सरकार में जब जिकजा हेल्थकेयर लिमिटेड के साथ प्रदेश में एम्बूलेंस सेवा के लिए अनुबंध हुआ था तब सचिन पायलट व कार्ती चिदम्बरम कंपनी के निदेशक थे।
विज्ञापन


एम्बूलेंस के रखरखाव व उपकरण खरीद घोटाले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि के पुत्र रवि कृष्ण, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चंडी की पुत्री श्वेता मंगल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व चिकित्सा मंत्री दुरू मियां सहित सात लोगों के खिलाफ जयपुर के पूर्व मेयर पंकज जोशी ने 31 जुलाई 2013 को अशोक नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर ही ईडी ने भी इस कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ वर्ष 2015 में ही काले धन को सफेद बनाने से बचाव के कानून -पीएमएलए- के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी के मुताबिक राजस्थान के एंबुलेंस खरीद के मामले में कुछ गड़बड़ियां मिली थीं।


सीबीआई ने कहा था कि जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है उन सभी को धोखेबाजी और जालसाजी में लिप्तता के संकेत हैं। इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed