{"_id":"5934f5e54f1c1b811c9c772c","slug":"businessman-shot-in-udaipur-by-two-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े व्यापारी को सिर में मारी गोली, ईलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े व्यापारी को सिर में मारी गोली, ईलाज के दौरान मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में सोमवार सुबह साढे दस बजे दो अज्ञात लुटेरों ने प्रमोद मेहता नामक युवक से दो लाख रुपए लूटने के प्रयास में गोली मार दी।
प्रमोद शहर के धोली बावड़ी ताज काॅम्प्लेक्स स्थित अरबन को-आॅपरेटिव बैंक में दो लाख लाख रुपए जमा करवाने जा रहा था। इस दौरान बैंक के बाहर ही दो युवकों ने उसे घेर लिया और नगदी छीनने का प्रयास किया। जब वे उससे नगदी छीन नहीं पाए तो पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। गोली प्रमोद के कंधे से होकर शरीर को चीरती हुई दिल में जा धंसी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल प्रमोद को महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
मृतक बड़ी होली निवासी प्रमोद मेहता हजारेश्वर कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ दवा बाजार में फार्मेसी की दुकान पर दवा सप्लायर था। तीन—चार दिन से वह कलेक्शन करने के लिए टूर पर गया हुआ था। सोमवार सुबह ही वह उदयपुर पहुंचा था। बैंक से पैसे निकाल कर वह देहली गेट के रास्ते अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से आए दो नकाबपोश युवको ने उसे गोली मार दी।