{"_id":"6382065b4f171a16316ee405","slug":"businessman-receives-threat-from-canada-demands-two-crores-goldie-brar-and-lawrence-bishnoi-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कारोबारी को कनाडा से मिली धमकी, गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कारोबारी को कनाडा से मिली धमकी, गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे दो करोड़
Sat, 26 Nov 2022 05:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:58 PM IST
सार
राजस्थान में जयपुर के एक कारोबारी को कनाडा से वाट्सएप कॉल के जरिए गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। साथ ही रुपये नह देने पर बेटे को गोली मारने के लिए धमकी दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबईया अपराध की तर्ज पर अब जयपुर में भी अपराध होने लगे हैं। रंगदारी के लिए कारोबारियों के पास कॉल आने लगे हैं और वह भी इंटरनेशन नंबर से। दो करोड़ रुपये की मांग की गई है जयपुर के एक कारोबारी से, वह भी सिर्फ 24 घंटे के अंदर। रुपये नहीं देने पर बेटे को गोली मारने के लिए धमकी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि इस धमकी बाद कारोबारी का परिवार डरा सहमा है और कोई भी सदस्य घर के बाहर पैर रखने को तैयार नहीं है। इस पूरी घटना के बाद बजाज नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला इसलिए संगीन है कि क्योंकि जिस नंबर से फोन आया है, वह इंटरनेशनल नंबर है।
विज्ञापन
गैंगस्टर बोला- बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं...
बजाज नगर की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी अशोक कुमार के पास यह फोन आया। वे अपने काम पर थे इस दौरान वाट्सएप कॉल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताया और कहा कि बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं। अशोक कुमार ने फोन काटने की कोशिश की तो फोन करने वाले ने धमकाया कि फोन मत काट देना नहीं तो परिवार को जिंदा नहीं छोड़ूंगा। उसके बाद करीब बारह मिनट तक बातचीत हुई।
विज्ञापन
रंगदारी नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी...
इस बातचीत के दौरान फोन करने वाले गैंगस्टर ने कहा, चौबीस घंटे में दो करोड़ रुपये की रंगदारी भेज देना नहीं तो तेरे बेटे को गोली मार देंगे। अब परिवार सहमा हुआ है। फोन करने वाले ने अशोक कुमार को कहा, फोन रिकॉर्ड भी कर लेना। मुझे किसी से कोई डर नहीं है। इस पूरी घटना के बाद अब पुलिस ने इंटरनेशनल नंबर से आए कॉल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कनाड़ा से गोल्डी बरार का यह नंबर हो सकता है। पुलिस ने फोन किया तो फिलहाल नंबर बंद आ रहा है। जयपुर में इस तरह से विदेशी नंबरों से कॉल रंगदारी मांगने के चुनिंदा ही केस सामने आए हैं।