{"_id":"60b8a3a38ebc3e40c8409acf","slug":"bsf-foiled-attempt-of-pak-smugglers-to-push-contraband-into-india-54-pkts-of-heroin-weighing-approx-56-kg-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भारत पाक सीमा से तस्करी का प्रयास विफल, 56 किलो मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भारत पाक सीमा से तस्करी का प्रयास विफल, 56 किलो मादक पदार्थ बरामद
Thu, 03 Jun 2021 03:10 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 03 Jun 2021 03:10 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है। यहां तस्कर अपने साथ 56 किलो का मादक पदार्थ ला रहे थे, जिसे सीमा सुरक्षा बल ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
54 पैकेट मादक पदार्थ बरामद
- फोटो : ANI
विस्तार
बीकानेर से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने बुधवार देर रात मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी बयान के अनुसार, मामला बीकानेर से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा चौकी बंधली के इलाके का है।
विज्ञापन
वहां ड्यूटी पर तैनात जवानों को तारबंदी के नजदीक कुछ हलचल दिखाई दी। जैसे ही सीमा प्रहरियों ने ललकारा और गोली चलाई तो वहां मौजूद तस्कर अंधेरे और खराब मौसम का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
BSF foiled attempt of Pak smugglers to push contraband into India. On the intervening night of 2/3 June, sensing suspicious movement on border, BSF sentry opened fire forcing smugglers to run. During the search, 54 pkts of Heroin weighing approx 56 kg recovered: BSF Rajasthan pic.twitter.com/e6vBCCN5ow
— ANI (@ANI) June 3, 2021
विज्ञापन
घटनास्थल की तलाशी में 56 किलो 630 ग्राम (54 पैकेट) मादक पदार्थ बरामद किया गया जो कि प्रथम दृष्टया हेरोईन प्रतीत होता है। बीएसएफ के अनुसार, यह राजस्थान फ्रंटियर के जिम्मेवारी वाले इलाके में मादक पदार्थो की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इस संदर्भ में सीमा सुरक्षा बल की तरफ से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। बीकानेर सेक्टर के उपमहानिरीक्षक डीआईजी पुष्पेंद्र राठौड़ ने बताया कि यह मादक पदार्थ पीवीसी के टुकड़ों में रखा हुआ था।