फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bride run after the marriage in jodhpur

शादी के बाद दुल्हन भागी, अब मिल रही जान से मारने की धमकी

Mon, 29 May 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
bride run after the marriage in jodhpur
demo pic
जोधपुर शहर के पुरानी प्रताप नगर पुलिस चौकी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रुपए लेकर धोखे से युवक की शादी करवा दी गई। इसके बाद दुल्हन रुपए—जेवरात लेकर भाग गई। अब युवक शादी करवाने के लिए दिए रुपए वापस मांग रहा है तो जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


पुरानी पुलिस चौकी प्रताप नगर इलाके में मसूरिया स्थित आजाद हिंद मार्केट के रहने वाले अर्जुन प्रजापत पुत्र रामलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। इस दौरान वह सिवांची गेट स्थित रघुनाथपुरा चौक की शांति डागा पत्नी बंकटलाल की संपर्क में आया। उसने शादी के नाम पर तीन लाख रुपए की मांग की। इस पर उसने तीन लाख रुपए दिए और उसकी शादी मथुरा की सीमा नाम की युवती से 21 फरवरी को करवा दी। इसके बाद उसी रात सीमा, शांति और अन्य ने मिलीभगत कर कहा कि सीमा के भाई का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


उसे बताया कि सीमा को मथुरा भेजना पड़ेगा। इसके बाद सीमा मथुरा चली गई और आज तक नहीं लौटी। पुलिस को दी रिपोर्ट में अर्जुन ने बताया कि शादी करवाने वाली शांति डागा से जब अपने दिन तीन लाख रुपए वापस लौटाने की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। अब प्रताप नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed