फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Break on Satish Poonia Runicha Jan Ashish Yatra

Rajasthan: सतीश पूनिया की सियासी यात्रा पर ब्रेक, आखिर क्यों ऐन मौके पर रोकी गई

Thu, 08 Sep 2022 01:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 08 Sep 2022 01:33 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी रुणिचा जन आशीष यात्रा निकालने वाले थे लेकिन यह यात्रा रोक दी गई है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर क्यों यह यात्रा रोकी गई है।

 

विज्ञापन
Break on Satish Poonia Runicha Jan Ashish Yatra
पूनिया की यात्रा रोकने पर चर्चा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश में भाजपा नेताओं की सियासी यात्राएं भी शुरू हो गई है। इसी बीच सतीश पूनिया, गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी की सियासी यात्रा खासी चर्चा में है क्योंकि इस पर आलकमान ने ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी के साथ जैसलमेर में रुणिचा जन आशीष यात्रा पर निकलने वाले थे। इसकी तैयारी भी हो गई थी लेकिन यात्रा के दो दिन पहले इसे रोक दिया गया। सतीश पूनिया ने ट्वीट के जरिए यात्रा को स्थगित करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को टैग भी किया। दूसरी ओर गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी यात्रा को लेकर ट्वीट किया। यात्रा को रोके जाने के पीछे राजस्थान में अमित शाह के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता शाह के दौरे को सफल बनाने में लगे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पूनिया की यात्रा शाह के दौरे से पहले खत्म हो जाती, ऐसे में आखिर क्यों भाजपा आलाकमान ने यात्रा रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


रणिचा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं ने खूब तैयारी की थी। उनकी तैयारी धरी रह गई। कार्यकर्ता पोकरण भी पहुंच गए थे, ऐसे में उन्हें निराशा हाथ लगी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सतीश पूनिया को क्यों रोका गया या पूनिया को डर था कि जोधपुर कार्यक्रम उनके हाथ से निकल जाएगा। इसीलिए पूनिया ने खुद यात्रा स्थगित कर दी।


सतीश पूनिया ने बताया कि जब दो बड़े कार्यक्रम एक साथ होते हैं तो उसमें शक्ति और समय दोनों लगता है। उस लिहाज से हमने उचित समझा कि गृहमंत्री का कार्यक्रम यशस्वी हो, इसके लिए यात्रा स्थगित की गई है। पूनिया ने यह भी कहा कि आगे जब समय मिलेगा तो हम यह यात्रा निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed