Rajasthan: जयपुर में ब्वॉयफ्रेंड ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर की मारपीट
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मारपीट का भी आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने बजाज नगर थाने में प्रेमी के खिलाफ शुक्रवार रात FIR दर्ज करवाई है। युवती ने बरकत नगर बजाज नगर निवासी सौरभ गोयल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी सौरभ गोयल से कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए। दोनों में मिलनाजुलना बढ़ा।
युवती का आरोप है कि युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब वह विरोध करती या शादी करने को कहती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता। पीड़िता का रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।