फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bone marrow donation camp organised in jaipur by arjan veer foundation of delhi

ल्यूकेमिया ने ली बेटे की जान,अब बोन मैरो डोनेशन के लिए कर रही है जागरुक

Wed, 17 May 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
bone marrow donation camp organised in jaipur by arjan veer foundation of delhi
बोन मैरो जागरूकता शिविर में ओरल माउथ स्वाब्स की जांच करते हुए फाउंडेशन की संस्थापक सि​मी सिंह। - फोटो : amar ujala
ल्यूकेमिया की बीमारी से पीड़ित अपने बेटे को खोने वाली दिल्ली निवासी ‘द अर्जन वीर फाउंडेशन’ की संस्थापक सिमी सिंह बुधवार को जयपुर में थी। सिंह बोन मैरो डोनेशन के बारे में जागरूकता लाने एवं डोनर्स का रजिस्ट्रेशन करने के लिए जयपुर आई थी।
विज्ञापन


जयपुर के शहीद अमित भारद्वाज मेमोरियल पार्क में आयोजित एक बोन मैरो डोनेशन कैंप में लोगों को  बोन मैरो ट्रांसप्लांट से संबंधित तथा ल्यूकेमिया जैसी जानलेवा बीमारियों एवं अन्य आनुवंशिक विकारों के इलाज में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताते हुए सिंह ने बताया कि ‘डोनर्स के गॉल के अंदर से सैंपल सैल लेने के लिए ओरल माउथ स्वाब्स का उपयोग किया जाता है। इसके बाद ये सैम्पल डीएनए विश्लेषण एवं वर्ल्ड मैरो डोनर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएमडीए) में पंजीकरण के लिए अमेरिका की प्रयोगशालाओं में भेजे जाते हैं। डब्ल्यूएमडीए बोन मैरो के लिए रजिस्ट्रेशन संस्थान है जो अस्पतालों को रोगियों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान मैचिंग का जीन ढूंढने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमी सिंह ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य की शुरुआत करने के पीछे की कहानी सुनाते हुए बताया कि दो साल पहले उन्होनें ल्यूकेमिया से पीड़ित अपने स्वर्गीय बेटे अर्जन सिंह की याद में ’द अर्जन वीर फाउंडेशन’ की स्थापना की थी जिनका इस बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस फाउडेशन की स्थापना उन सभी लोगों की मदद के उद्देश्य से गई थी जो किसी भी प्रकार के रक्त विकार से पीड़ित हों या जिन्हें बीएमटी की जरूरत हो।


इस फाउंडेशन द्वारा बीमार व्यक्ति के  मैच के एचएलए की तलाश में मदद की जाती है और रोगियों एवं उनके परिवारजनों को परामर्श दिया जाता है। वर्तमान में 'द अर्जन वीर फाउंडेशन' के पास 12,000 ऐसे भारतीयों का डेटाबेस उपलब्ध है जो कि इस बीमारी से पीड़ित हैं। जयपुर में यह कैम्प दूसरी बार आयोजित किया गया जिसमें करीब 60 डोनर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। 
      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed