{"_id":"636ec5cf2723d16c356e9728","slug":"bjp-to-hold-state-office-bearers-meeting-in-rajasthan-jhunjhunu-on-november-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा 12 नवंबर को झुंझुनू में प्रदेश पदाधिकारियों की करेगी बैठक, उपचुनावों को लेकर बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा 12 नवंबर को झुंझुनू में प्रदेश पदाधिकारियों की करेगी बैठक, उपचुनावों को लेकर बनेगी रणनीति
Sat, 12 Nov 2022 03:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:29 AM IST
सार
13 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को इन नेताओं के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 व 13 नवंबर को झुंझुनू में होगी। बैठक में बूथ मजबूती और आने वाले उपचुनाव के साथ गुजरात चुनाव में राजस्थान संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि 12 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
आगामी कार्ययोजना सहित राज्य के विभिन्न जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। वहीं 13 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को इन नेताओं के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के मिशन 2023, मिशन 2024, आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान 12 नवंबर को पार्टी पदाधिकारी, सांसद, झुंझुनू के मंडल में जाएंगे और रात्रि आवास वहीं करेंगे।