{"_id":"5a7804f44f1c1bc83b8b5013","slug":"bjp-rajasthan-leader-saying-that-padmavat-was-reason-for-defeat-in-by-poll","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता भी मान रहे 'पद्मावत' को हार का कारण, बचते नजर आए राजे के करीबी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता भी मान रहे 'पद्मावत' को हार का कारण, बचते नजर आए राजे के करीबी मंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भले ही दुनिया भर में बंपर कमाई कर रही है। लेकिन राजस्थान में यह फिल्म सत्तारुढ़ भाजपा के लिए उपचुनावों में करारी हार का कारण बन गई। अब पद्मावत बनी हार का कारण इस बात को भाजपा के नेता भी स्वीकारने लगे है। दरअसल आज राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने से सरकार के उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ पद्मावत को हार का कारण बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
विरोध में थी कांग्रेस लेकिन फायदा मिला
मदन राठौड़
पाली के सुमेरपुर से विधायक मदन राठौड़ पार्टी में राजपूत समुदाय का चेहरा भी है। उनका कहना है राजस्थान सरकार राजपूत समुदाय के साथ थी इसलिए फिल्म को यहां बैन किया गया था। जबकि कांग्रेस के कपिल सिब्बल जैसे नेता फिल्म के समर्थन में बयान दे रहे थे। उसके बाद भी भाजपा को राजस्थान उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि उपचुनावों में भाजपा की हार के करणी सेना व कई राजपूत संगठनों ने जश्न मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचते नजर आए मंत्री
फाइल फोटो।
आज बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे राजस्थान सरकार के सभी मंत्री और विधायक मीडिया से बचते दिखे। दरअसल उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त की झलक सत्तारुढ़ मंत्रियों और विधायकों के चेहरे पर नजर आ रही थी। ऐसा ही कुछ सदन के भीतर भी देखने को मिला। सत्र के पहले दिन विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन सत्तापक्ष के किसी मंत्री या विधायक ने उनका खास विरोध नहीं किया।