फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp mp comments bhajpa mukt bharat instead of congress mukt

BJP सांसद की फिसली जुबान, बोले भाजपा मुक्त करना है देश

Wed, 04 Oct 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
bjp mp comments bhajpa mukt bharat instead of congress mukt
फाइल फोटो
भाजपा के एक सांसद की ऐसी जुबान फिसली की उन्होंने अपनी बात बोल कर अर्थ का अनर्थ कर डाला। उन्होंने देश को अपनी ही पार्टी से मुक्त करा देने की बात कह डाली।
विज्ञापन



ये मजेदार वाकया उदयपुर में देखने को मिला जहां सांसद अर्जुनलाल मीणा बुधवार को फिर उस वक्त चर्चा में आ गए, जब पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सपने के अनुसार देश को भाजपा मुक्त करना है।
विज्ञापन


उदयपुर सांसद एवं मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अर्जुनलाल मीणा जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे तब 'कांग्रेस मुक्त भारत' के बजाय उनके मुंह से 'भारतीय जनता पार्टी मुक्त' भारत निकल गया। हालांकि अगले ही क्षण उन्हें अहसास हुआ और गलती सुधारते हुए उन्होंने 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट बांटने के कारण चर्चा में रह चुके हैं मीणा

bjp mp comments bhajpa mukt bharat instead of congress mukt
नोट बांटने के कारण चर्चाओं में रह चुके हैं मीणा - फोटो : Amar Ujala
उदयपुर के महाप्रज्ञ विहार में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू हुई, जिसमें मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीणा, राष्ट्रीय सचिव अर्जुन लाल मीणा आदि उपस्थित थे। इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते समय उनक जुबान फिसल गई।

हालांकि, इसके बाद यह वाकया चर्चा का विषय बना रहा। इसके बाद सांसद ने मीडिया को बैठक में की जा रही चर्चा की जानकारी दी। जनजाति समाज को क्या समस्याएं आ रही हैं, उन तक सरकारी योजनाएं कैसे पहुंचे, यह सभी विषय बैठक में शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व उदयपुर में प्रेसवार्ता में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पत्रकारों को 500 के नोट बांटने के मामले में भी सांसद अर्जुनलाल मीणा चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed