{"_id":"60e983258ebc3ecccd688638","slug":"bjp-leader-rajyavardhan-rathore-attacks-on-congress-leader-ashok-gehlot-says-rajasthan-is-number-one-crime-state-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: राज्यवर्धन सिंह राठौर का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- राजस्थान में चल रहा 'अंधा कानून'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: राज्यवर्धन सिंह राठौर का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- राजस्थान में चल रहा 'अंधा कानून'
Sat, 10 Jul 2021 04:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 10 Jul 2021 04:53 PM IST
सार
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि देश में देश का कानून चलता है, लेकिन राजस्थान में अंधा कानून चलता है। 2019- 2020 के देश में अपराध के जो आंकड़ें हैं, उनमें राजस्थान दुर्भाग्य से प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौर
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में देश का कानून चलता है, लेकिन राजस्थान में अंधा कानून चलता है। 2019- 2020 के देश में अपराध के जो आंकड़ें हैं, उनमें राजस्थान दुर्भाग्य से प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार का एक ही लक्ष्य है, सत्ता में बने रहना। इसकी वजह से ही उन्होंने सबको खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं। वर्ष 2020 तक महिलाओं से जो अत्याचार हुए हैं, उन मामलों में करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्थान कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था तो उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ-साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थी। क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी।