फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP leader CP Joshi says that culprits were acquitted in Jaipur bomb blast case due to Gehlot govt negligence

Politics: जयपुर बम ब्लास्ट मामले पर सियासत गरमाई, BJP नेता CP जोशी बोले, सरकार की लापरवाही से बरी हुए गुनहगार

Sat, 01 Apr 2023 08:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

जयपुर में धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजनीति होती है, लेकिन राजनीति मूल्यों के आधार पर होती है। सिर्फ तुष्टिकरण करके कांग्रेस सरकार वापस सत्ता में नहीं आ सकती है। कांग्रेस जनता को मूर्ख नहीं बना सकती। जनता समझदार है जो कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुकी है।

विज्ञापन
BJP leader CP Joshi says that culprits were acquitted in Jaipur bomb blast case due to Gehlot govt negligence
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में साल 2008 में हुए बम धमाका मामले में राज्य में सियासी पारा उफान पर है। बम धमाकों में जान गंवाने वालों को लेकर शनिवार को भाजपा ने छोटी चैपड़ पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते जिन अपराधियों को फांसी होनी चाहिए थी, उन्हें बरी कर दिया गया। यह कांग्रेस सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करती है।

विज्ञापन


धरना के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजनीति होती है, लेकिन राजनीति मूल्यों के आधार पर होती है। सिर्फ तुष्टिकरण करके कांग्रेस सरकार वापस सत्ता में नहीं आ सकती है। कांग्रेस जनता को मूर्ख नहीं बना सकती। जनता समझदार है जो कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुकी है। जयपुर में हुए बम धमाकों से जहां एक ओर पूरा शहर 2008 में दहल गया था। लोगों ने धमाके में घायल हुए लोगों को खून देने के लिए ब्लड बैंक के बाहर कतार लगा दी थी। जनता के साथ उन पीड़ित परिवारों को भी आशा थी कि इस धमाके के गुनहगारों को फांसी की सजा मिलेगी। लेकिन इसके उल्टे कांग्रेस सरकार की ओर से तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए ऐसा फैसला आना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका जिम्मेदार कौन है, यह प्रश्न जयपुर की जनता और पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछते हैं।
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि जहां 71 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, वहीं एक जिंदा बम भी मिला था। धमाके के समय राजस्थान में भाजपा की सरकार थी जो इस केस को स्पेशल कोर्ट में ले जाकर गुनहगारों को फांसी की सजा तक लेकर गई। लेकिन जैसे ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार आई, उसकी तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम जनता के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने आगे कहा कि सलमान खुर्शीद कहते थे कि जब आतंकवादी मारे गए, सोनिया गांधी के आंखों से अश्रुधारा नहीं रुक रही थी। लेकिन आज बेगुनाहों को मारने वाले अपराधियों को बेगुनाह साबित कर क्या किसी कांग्रेस नेता के आंखों में आंसू है। मैं उन पीड़ित मां-बहन-भाई और किसी माथे के सिंदूर की भावनाओं को समझ सकता हूं कि उनपर क्या बीत रही होगी। लेकिन भाजपा सिर्फ अच्छे समय में ही नहीं, बल्कि जनता के साथ विपरीत समय में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जबतक इन जघन्य अपराधियों को फांसी के तख्ते पर नहीं पहुंचा देता, भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते चैन से नहीं बैठूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि इतने गंभीर मामले में भी इस प्रकार की ढिलाई कांग्रेस सरकार कैसे कर सकती है। घटना चाहे उदयपुर की कन्हैयालाल की हो, धौलपुर की हो, भीलवाड़ा की हो या करौली की। कांग्रेस सरकार राजस्थान में तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर चुकी है। 

वहीं, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि तब तक उन सभी मृत आत्माओं को शांति नहीं मिलेगी, जब तक इन गुनहगारों को फांसी पर चढ़ा नहीं दिया जाता। 13 मई 2008 को हुए जघन्य अपराध में 71 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे। उन सभी परिवारों को सच्चा इंसाफ तब ही मिलेगा जब गुनहगारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा।

इसके साथ ही उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और अनुसंधान की कमी के चलते गुनहगारों को बरी कर दिया गया, जो बहुत ही दुखद विषय है। अब तो इसका जवाब जनता की ओर से कांग्रेस सरकार को दिया जाएगा। हनुमान मंदिर में मानवता के हत्यारों ने बम ब्लास्ट कर कई लोगों को मौत के घाट उतारा। वहीं, दूसरी ओर इन अपराधियों को कांग्रेस के कुशासन में निर्दोष मान छोड़ देना क्या प्रदर्शित करता है? वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण किया जा रहा है। अब अति हो चुकी है, जिसके परिणाम 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच-छह सीटों के साथ विधानसभा में जाना पड़ेगा।


वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब घटना से जयपुर दहला हुआ था, वहां का एक-एक व्यक्ति खून देने को आतुर था। जख्मी लोगों के लिए कुछ भी करने को तैयार था। लेकिन आज इसके विपरीत कांग्रेस ने गुनहगारों को बरी करके अच्छा नहीं किया। प्रशासन की जांच में लापरवाही के कारण आए दुर्भाग्यपूर्ण फैसले से जयपुर ने आज यह जो दंश छेला है, यह कांग्रेस की गहलोत सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed