{"_id":"596a15944f1c1b534b8b47db","slug":"bjp-leader-arrested-in-anandpal-hunkar-rally-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा भड़काने वालों की तलाश में दबिश, भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा भड़काने वालों की तलाश में दबिश, भाजपा नेता गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के पैतृक गांव सांवराद में राजपूत समाज की ओर से आयोजित हुंकार रैली में भड़काउ भाषण देकर हिंसा भड़काने वाले राजपूत नेताओं की धरपकड़ पुलिस ने शुरू कर दी है। इस आरोप में आज जयपुर में भाजपा के एक नेता को भी गिरफ्तार किया है।
भाजपा नेता दुर्गसिंह चौहान को नागौर पुलिस ने आज जयपुर के सोड़ाला थाना इलाके में दबिश देकर गिरफ्तार किया। चौहान को पुलिस ने उसके घर से थोड़ी दूरी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दुर्ग सिंह चौहान ने खींवसर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
गौरतलब है कि आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 12 जुलाई को आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में हुंकार रैली आयोजित की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपूत नेताओं ने भड़काउ भाषण दिए। पुलिस का कहना है कि इससे वहां माहौल बिगड़ा और भीड़ उपद्रवी हो गई। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में 17 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें पांच हजार मामले रेल सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का रेलवे ने दर्ज किए हैं। हिंसा भड़काने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रदेशभर में दबिश दे रही है। सोड़ाला के साथ-साथ आज जयपुर में श्रीराजपूत सभा भवन में भी दबिश दी गई थी। यहां प्रमुख राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेडी के छिपे होने की सूचना थी।