भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें, यहां फिर मिली हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई-मंदी जैसे मुद्दों पर आलोचना झेल रही केन्द्र और राज्य सरकार के लिए उपचुनावों के नतीजे राहत पहुंचाने वाले नहीं है।
राजस्थान की विभिन्न स्थानीय नगर निकायों की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के आज आए नतीजों में भाजपा को केवल एक ही सीट पर जीत मिल सकी है। गौरतलब है कि जयपुर के अतिरिक्त सीकर और टोंक में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस को जयपुर के वार्ड नं 76 व टोंक के मालपुरा में जीत मिली है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने सीकर के लोसल में स्थानीय नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है।
जयपुर में हुआ मुकाबला लगभग एकतरफा रहा। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी इकरामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को 5000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।
भाजपा के लिए परेशानी
वहीं टोंक के मालपुरा नगर पालिका उपुचनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा जैन भी जीत दर्ज करने में सफल रही। जबकि भाजपा को एकमात्र जीत सीकर के लोसल मे मिली। यहां भाजपा के मदनलाल जीते हैं।
इससे पूर्व हाल ही में राजस्थान में हुए पंचायत उपचुनाव में 25 में से भाजपा को केवल 12 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस के खाते में 13 सीटें आई थीं।
उपचुनाव के आ रहे नतीजे भाजपा नेताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। क्योंकि जल्द ही प्रदेश में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। जबकि अगले वर्ष राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।