फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bhanwari devi case- not a single hearing conducted from past six month

6 माह बीते लेकिन अब तक आगे नहीं बढ़ी भंवरी देवी मामले पर सुनवाई

Thu, 30 Nov 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
bhanwari devi case- not a single hearing conducted from past six month
भंवरी देवी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाली बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी के अपहरण व हत्या के मामले में पिछले छह माह से सुनवाई आगे नही बढ़ पा रही है। मामले में जब से फरार आरोपी इन्द्रा विश्नोई की गिरफ्तारी हुई तब से लेकर आज तक केवल एक गवाह के ही बयान दर्ज हो पाए हैं । सीबीआई की ओर से पेश किए गए पूरक आरोप पत्र पर चार्ज बहस पर आदेश को लेकर प्रतीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन



20 नवम्बर को चार्ज बहस पर आदेश सुरक्षित रखा गया था लेकिन अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक दृष्टान्त पेश नही किये गए जिसके चलते आज भी आदेश नही हो पाया । ऐसे में अब मामले की अगली सुनवाई छह दिसंबर को रखी गई है। आज सुनवाई के दौरान पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा,पूर्व विधायक मलखानसिंह,आरोपी परसराम को छोड़कर सभी आरोपियों को पेश किया गया था। 
विज्ञापन


 

सीबीआई की ओर से एक भी गवाह नहीं किया गया पेश

bhanwari devi case- not a single hearing conducted from past six month
डेमो इमेज
इस मामले में दो जून से फरार आरोपी इन्द्रा विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद दस जून को एक सीबीआई का गवाह मुकेश शर्मा पेश हुआ था उसके बाद से सीबीआई की ओर से एक भी गवाह को पेश नहीं किया गया है जब तक इन्द्रा विश्नोई की चार्ज बहस पर आदेश नही आता संभव है कि सुनवाई भी आगे नही बढ़ पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed