{"_id":"5932a9054f1c1b7873bdbdb6","slug":"bhanwari-devi-case-indra-vishnoi-handed-over-7-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवरी हत्याकांड: जज के घर किया इंद्रा को पेश, मिला 7 दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरी हत्याकांड: जज के घर किया इंद्रा को पेश, मिला 7 दिन का रिमांड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
इंद्रा विश्नोई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सीडी से लेकर सियासत तक बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण हत्या मामले में मास्टर माइंड इंद्रा विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को एसीजेएम जितेंद्र कुमार के घर पेश किया गया। जहां से उसे 10 जून तक रिमांड पर भेजने के आदेश दे दिए गए।
मामले में एटीएस ने इंद्रा विश्नोई को छह साल बाद मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इंद्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर लाया गया। यहां से एटीएस ने उसे सीबीआई के सुपुर्द किया। सीबीआई ने शनिवार को मुख्यालय में ही इंद्रा विश्नोई का मेडिकल करवाया। मेडिकल करवाने के बाद इंद्रा को एसीजेएम जितेंद्र कुमार के घर पेश किया गया। यहां सभी तरह के पक्षों को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने इंद्रा को सात दिन की रिमाण्ड पर सीबीआई को सौंप दिया। माना जा रहा है कि अब जल्द ही भंवरी देवी मामले में फिर से नए खुलासे हो सकते हैं। वहीं, भंवरी की सीडी बनाने में किसकी क्या भूमिका रही और अन्य सीडी कहां गई, इसके बारे में भी पता चलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद जरूरत पडने पर मामले में आरोपित महिपाल मदेरणा व मलखान सिंह सहित अन्य आरोपितों से भी इंद्रा विश्नोई को सामने बिठाकर पूछताछ हो सकती है। गौरतलब है कि इंद्रा विश्नोई पर भंवरी देवी के अपहरण व हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ के बाद से इंद्रा विश्नोई फरार चल रही थी। इंद्रा के नहीं मिलने पर सीबीआई ने उसकी सम्पति कुर्क कर रखी है और इस पर 5 लाख का ईनाम घोषित किया गया है। इंद्रा को छह साल बाद एटीएस ने कल गिरफ्तार किया। इंद्रा पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई की बहन है।