{"_id":"590302604f1c1b751dc0c09e","slug":"beaten-the-groom-down-from-the-mare","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दूल्हे को घोड़ी पर बैठने की मिली ये सजा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दूल्हे को घोड़ी पर बैठने की मिली ये सजा...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
घायल अवस्था में दूल्हा कैलाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उदयपुर जिले के घासा थाना इलाके में गुरुवार रात एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठना भारी पड़ गया। दबंगों ने इस दलित दूल्हे का घोड़ी से नीचे उतारकर पिटाई कर दी।
दरअसल, नूरड़ा पंचायत के झालों का ढाणा गांव में कैलाश पुत्र कूकाजी मेघवाल की आखातीज के मौके पर शादी तय की गई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को दूल्हा कैलाश घोड़ी पर बैठकर रिश्तेदारों के साथ धूमधाम से बिंदौरी निकालते हुए पास ही मंदिर में ढोक लगाने जा रहा था। इसी दौरान एक समाज विशेष के घरों के आगे से बिंदौरी गुजरने पर लोग नाराज हो गए।
इन लोगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इससे दूल्हा कैलाश घायल हो गया। दूल्हे कैलाश को बचाने आने वाले रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। अचानक से हुई इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दूल्हे कैलाश का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।