फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   banwara police accused more than 700 riotous in different charges during curfew

बांसवाड़ा कर्फ्यू: उपद्रव मचाने वालों की कुंडली तैयार करने में जुटी पुलिस

Sat, 20 May 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
banwara police accused more than 700 riotous in different charges during curfew
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बांसवाड़ा में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में हुए तनाव के बाद शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा,आगजनी और पथराव करने जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बांसवाड़ा पुलिस ने उपद्रव को अंजाम देने वाले करीब 700 से ज्यादा लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्होनें शहर में दंगा,आगजनी,पथराव और लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। उपद्रव के दौरान इन लोगों पर घरों में लूट,गाड़ियों को फूंकने और हथियार रखने जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। प्रशासन द्वारा गत सोमवार को कर्फ्यू के पांचवे दिन कर्फ्यू में ढील दिए जाने के दौरान पुलिस ने पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान में पुलिस को 48 पेट्रोल बम और 17 तलवारें मिलीं। जिन लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक मिले थे उनसे पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए। 
विज्ञापन


इससे पहले दो पक्षों में आपसी विवाद और बाद में पुलिस पर पथराव व आगजनी की घटना के बाद बांसवाड़ा शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। उपद्रवियों ने आईजी पर पथराव किया था और उनकी अंगुली तक काट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था जिनसे पूछताछ में करीब 700 से ज्यादा अन्य लोगों के नाम भी सामने आ गए। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरु कर दी है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed