फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bangladesh PM Sheikh hasina in ajmer

बांग्लादेश की पीएम हसीना ने ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत 

Sun, 09 Apr 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
bangladesh PM Sheikh hasina in ajmer
एयरपोर्ट पर शेख हसीना - फोटो : अमर उजाला
भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सुबह 8.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9.30 बजे जयपुर पहुंची और यहां से वहां से वे 10.30 बजे अजमेर के घूघरा हेलीपैड से पहुंची। सुबह 11 बजे उन्होंने दरगाह में जियारत की। सुरक्षा के मद्देनजर दरगाह परिसर को खाली करा लिया गया था। उन्होंने वहा अमन चैन की दुआ मांगी।


इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के रविवार को जयपुर पहुंचने पर उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने सांगानेर हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। शेखावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सांगानेर हवाई अड्डे से कुछ देर बाद भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर से अजमेर के लिए प्रस्थान कर गई। उद्योग मंत्री के साथ जयपुर महापौर अशोक लाहौटी, मुख्य सचिव ओ.पी. मीना, पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव पी.के. गोयल, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल व जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन भी मौजूद थे। वे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed