{"_id":"5947cb8d4f1c1bd0498b45e7","slug":"awareness-rally-on-the-eve-of-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कल जागरुकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कल जागरुकता रैली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में आयुर्वेद संस्थान के प्रोफेसर कमलेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 20 मई को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर से सुबह 6 बजे योग के लिये जागरुकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयुर्वेद के डॉक्टर्स व छात्र शामिल होंगे। यह दौड़ संस्थान के स्पोर्टस ग्राउंड से शुरु होकर सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़ और हवामहल होते हुए वापस एनआईए के मैदान पहुंचेगी।
प्रोफेसर डॉक्टर कमलेश ने बताया कि भारतीय साहित्य के खजाने में योग एक प्राचीनतम एवं विख्यात विधा है। प्राचीन समय में जनसामान्य के लिये योग धर्म, संस्कृति, विश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का विषय था। कमलेश शर्मा ने बताया कि 11 दिसम्बर, 2014 में 193 में से 177 देशों ने योग का समर्थन किया। उसके बाद 21 जून, 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जाने लगा ।
विज्ञापन
इस अवसर पर शर्मा ने रोजाना 35 मिनट करने की सलाह देते हुए प्रतिभागियों को 19 महत्वपूर्ण आसनों के की जानकारी दी । इस शिविर में केंद्र सरकार के विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और योग का अभ्यास किया।