फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   arts teachers protesteed on the ajmer collectorate

कलम व पुस्तकें हाथों में थाम शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 May 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 29 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
arts teachers protesteed on the ajmer collectorate
राजस्थान बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी संगठन - फोटो : File photo
अजमेर जिले में राजस्थान बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी संगठन के बैनर तले कला शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। कला शिक्षकों ने अपनी बड़ी—बड़ी कलमों और पुस्तकों के साथ गाने गाकर बोर्ड में कला शिक्षा के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का रोष जताया। उन्होंने बोर्ड चेयरमेन से स्टूडेंटस के भेजे गए सत्रांक नम्बरों में हुए फर्जीवाड़े की जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन


जस्थान बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी संगठन के प्रदेश सचिव महेश गुर्जर ने बताया कि कला शिक्षा विषय वर्ष 1992 से अनिवार्य विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया। उस विषय के लिए किसी प्रशिक्षित शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाती। जिससे कला शिक्षक बेरोजगार हो रहे हैं। गुर्जर ने बताया कि सरकार ने कला शिक्षा को कक्षा 8 एवं 10 में अनिवार्य विषय के रूप में भी शामिल किया है। जिसमें मूर्ति कला, चित्रकला, संगीत, नाट्य नृत्य आदि शामिल है। मगर विद्यार्थियों को इसकी शिक्षा नहीं दी जाती है और इनके प्रेक्टिकल भी नहीं करवाए जाते जबकि विद्यार्थियों के सत्रांक फर्जी तरीके से भेज दिए जाते हैं। बिना अध्ययन के किस तरह से सत्रांक भेजे जा रहे हैं। इसकी जांच के लिए बोर्ड चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा गया है। यदि जल्द ही जांच रिपोर्ट नहीं दी जाती तो कला शिक्षक आंदोलन पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed