फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anti Corruption Bureau arrests Biofuel Authority of Rajasthan CEO for taking five lakh rupees bribe

बायोफ्यूल अथॉरिटी का करोड़पति सीईओ: पांच लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से चार करोड़ नगद और महंगी शराब मिली 

Fri, 08 Apr 2022 01:46 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 01:46 PM IST
सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने आरोपी सुरेंद्र सिंह राठौर को गिरफ्तार करने के बाद  जयपुर स्थित घर, फार्म हाउस और अपार्टमेंट समेत चार अलग-अलग जगहों पर छापामारा। इस के दौरान टीम को चार करोड़ रुपए, महंगी शराब सहित अन्य कीमती सामान मिला है।

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau arrests Biofuel Authority of Rajasthan CEO for taking five lakh rupees bribe
मशीनों से गिने गए रुपए। - फोटो : ani

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैव ईंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को पांच लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह राठौर है। उसके साथ एक संविदा कर्मी देवेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को एसीबी ने एक ठेका कर्मचारी से पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि उसके घर, फार्महाउस और अपार्टमेंट की तलाशी में अब तक चार करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


एसीबी के डीजीपी बीएल सोनी ने कहा कि आरोपी सुरेंद्र सिंह राठौर ने शिकायतकर्ता से उसका कारोबार निर्बाध रूप से चलाने और लाइसेंस के नवीनीकरण के बदले 20 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने गुरुवार देर शाम राठौर और ठेका कर्मी देवेश शर्मा को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद जयपुर स्थित आरोपी के घर, फार्म हाउस और अपार्टमेंट समेत चार अलग-अलग जगहों पर छापामारा गया। तलाशी के दौरान घर से चार करोड़ रुपए, महंगी विदेशी शराब सहित अन्य कीमती सामान मिला है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीनें 
जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को आरोपी के घर से मिले रुपयों को गिनने के लिए मशीनें लानी पड़ी। बताया जा रहा है 10 मशीनों से चार करोड़ रुपए गिने गए। आरोपी के ठिकानों से पुलिस को शराब की महंगी बोतलें भी मिली हैं। आबकारी एक्ट के तहत भी आरोपी सुरेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 



करोड़ों के प्लॉट और महंगी गाड़ियों का मालिक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को आरोपी के घर से कई मकानों के दस्तावेज भी मिले हैं। टीम उनकी जांच कर रही है। अब उसके पास करोड़ों की कीमत के दो प्लॉट और थार, जगुआर और फॉर्चूनर जैसी महंगी गाड़ियां भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी आरोपी राठौर के ठिकानों पर जांच चल रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed