फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   animal husbandiry rajasthan ban the use of horse in two district

बिन घोड़ी कैसे निकलेगी बारात, इन दो शहरों में लगा बैन...

Tue, 28 Mar 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
animal husbandiry rajasthan ban the use of horse in two district
घोड़ों पर लगी पाबंदी।
शादी में पंरपरानुसार दुल्हा घोड़ी पर ही सवार होकर दुल्हन को ब्याहने जाता है। लेकिन राजस्थान के दो शहर ऐसे है, जहां अब दुल्हों को बिना घोड़ी के ही बारात लेकर जाना होगा।
विज्ञापन


दरअसल मामला यह है कि प्रदेश के उदयपुर और राजसमंद में पांच घोड़े ग्लेंडर्स पॉजिटिव पाए गए है। इस बीमारी के कारण दो घोड़ों की मौत हो चुकी है। वही प्रदेश के पशुपालन विभाग के अनुसार बाकी तीन पॉजिटिव घोड़ों को अलग रखा गया है। इन्हें भी जहर का इंजेक्शन देकर मारने पर विभाग विचार कर रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने लगाई पाबंदी
ग्लेंडर्स एक महामारी जिसके जीवाणु अश्व वंशीय पशुओं में पाए जाते है। हरियाणा के हिसार में स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र ने इसकी पुष्टि की है। यह महामारी पशुओं से इंसानों में भी फैल सकती है। इसलिए विभाग ने ऐतियातन घोड़ों के शादी समारोह में ले जाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार यह बीमारी राजस्थान मे मध्यप्रदेश से लाए गए एक घोड़े के कारण पहुंची है। अश्वों के साथ विभाग पॉजिटिव पाए गए घोड़ों के मालिकों की भी जांच करवा रहा हैं। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने की बात विभाग कह रहा है। ग्लेंडर्स के बारें जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार यह एक लाईलाज बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed