फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   angry teacher punish the district education officer!

आक्रोशित शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को दी ऐसी सजा, जानें..

Wed, 17 May 2017 10:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
angry teacher punish the district education officer!
धूप में बैठे डीईओ।

झुंझुंनू के जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के साथ अभ्रदता करना महंगा पड़ गया। दरअसल डीईओ ओमप्रकाश मुदगल जमवाय माता के स्कूल में आयोजित छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की जांच करने पहुंचे थे। शिक्षकों का आरोप है डीईओ ने महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता व अन्य शिक्षिकों के साथ गाली—गलौच की। यहीं नहीं डीईओ ने बिना कारण ही सभी की अनुपस्थिति लगा दी। इससे गुस्साए शिक्षकों ने ना केवल स्कूल में नारेबाजी की अपितु जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मुदगल को एक घंटे तक कड़ी धूप में बिठा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद शिक्षक ने उनको घेर लिया। शिक्षकों का आरोप है कि डीईओ ने ना केवल शिक्षकों की तुलना नरेगा मजदूरों से कि अपितु मेंहदी लगाकर आई शिक्षिकाओं से भी बदतमीजी की। हालांकि डीईओ का कहना था कि यह सभी आरोप बेबुनियाद है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शिक्षकों से समझाइश की व डीईओ को कमरे में बिठाया। शिक्षकों की मांग है कि डीईओ को निलंबित करने की मांग की। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के माफी मांगने और शिक्षकों की अनुपस्थिति काटने के बाद माहौल शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed