फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   An app that will help you in trouble

ये एप सैकंड्स में बताएगा अपनों को कि आप हैं परेशानी में

Thu, 16 Nov 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
An app that will help you in trouble
demo pic
अगर आप किसी भी तरह के संकट में हैं, तो आप क्या करेंगे? अपनों को फोन मिलाएंगे।  यदि एक्सीडेंट जैसा मामला है या घर में बुजुर्ग पैनिक में हैं तो वे फोन मिलाएंगे, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया तो कुछ भी हो सकता है। अपनों के पास तुरंत सूचना पहुंचाने की चुनौती ही सबसे बड़ी बाधा बनकर आ सकती है।
विज्ञापन



ऐसे में अब एक ऐसी तकनीक का एप आ गया है जो हर तरह की परिस्थिति में अपनों तक सूचना शेयर कर सकता है। ये है मेरा पेशेंट एप। जयपुर निवासी मनीष मेहता और आलोक खण्डेलवाल ने यह नया आइडिया डवलप किया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस एप जरिए एक साथ पांच लोगों को पैनिक अलार्म जाएगा। इसके साथ गूगल लोकेशन भी हर स्थिति में पहुंचेगी। यानी आपका फोन साइलेंट मोड पर है तो भी अलार्म के साथ लोकेशन पहुंचती है और, स्विच्ड ऑफ है तो ऑन करते ही। यही नहीं, यदि सभी मोबाइल में इंटरनेट नहीं है तो भी जीपीएस लोकेशन एसएमएस के साथ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


मनीष और आलोक का दावा है कि एप में यह एक यूनीक फीचर है, जो दुनिया में अकेला है, जो पैनिक होने पर एक साथ ऐसे फीचर लेकर आया है। इस एप के जरिए देशभर में एक्सीडेंट से हो रही मौतों की संख्या में तेजी से कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद समय पर रेस्क्यू मिल जाए तो 70 फीसदी मौतों में कमी लाई जा सकती है। यदि कोई भी व्यक्ति इस तकनीक से तैयार मॉडर का उपयाग अपने मोबाइल में करता है, तो वह न केवल खुद को मुसीबत से निकालने में सक्षम हो सकता है, बल्कि औरों की जान भी बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed