फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amravati MP Navneet Kaur Rana statement on Shradha Murder Case

Rajasthan: 'लड़कियों को अपनी सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए', श्रद्धा हत्याकांड को लेकर सांसद नवनीत राणा का बयान

Sat, 19 Nov 2022 12:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

सांसद नवनीत राणा ने लड़कियों को नसीहत दी कि जिनकी औकात साइकिल की नहीं है, उसके साथ मत जाओ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंटरनेट और मीडिया से छात्राओं को दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
Amravati MP Navneet Kaur Rana statement on Shradha Murder Case
सांसद नवनीत राणा - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र की अमरावती संसदीय सीट से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आफताब जैसे दरिंदों पर खून खौल उठता है। वह संसद में मांग करेंगी कि ऐसे दरिंदों को बीच सड़क पर सजा दी जाए, जिससे श्रद्धा जैसा दूसरा मामला न हो। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद नवनीत कौर राणा शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम को संबोधित किया। नवनीत राणा ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दुख जताया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को सीमा में रहने की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं से कहा कि युवतियों को अपनी सीमा नहीं लांघनी चाहिए। माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है। इसलिए हमेशा अपने माता-पिता की बात मानों । चार दिन के प्यार के चक्कर में माता-पिता को नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'5 साल मौज और 50 साल कष्ट, चयन आपको करना है'
सांसद नवनीत राणा ने आगे कहा कि जिनकी औकात साइकल की नहीं है, उनके साथ मत जाओ। इंटरनेट और मीडिया से छात्राओं को दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। पांच साल मेहनत कर अपना भविष्य बनाओ और 40 साल मौज करो। या फिर पांच साल मौज करो और जिंदगी के 50 साल कष्ट में बिताओ। चयन आपको करना है कि आप क्या करना चाहते हो।


राहुल गांधी पर भी भड़की, कहा- राहुल ने महाराष्ट्र की जनता का अपमान किया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का नौकर बताया था। उनके इस बयान पर नवनीत राणा ने कहा कि राहुल ने महाराष्ट्र के महान नेता वीर सावरकर का अपमान किया है। उनके खिलाफ गलत टिप्पणी की है। सावरकर ने देश को बहुत कुछ दिया है। राहुल ने महाराष्ट्र की जनता का अपमान किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed