फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Allegations of negligence in treatment

डॉक्टरों को 'भगवान' मान गिड़गिड़ाते रहे परिजन, फिर भी चल बसी पूजा

Fri, 06 Oct 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in treatment
मृतका - फोटो : amar ujala
परिजन डॉक्टरों को 'भगवान' मान कर उनके सामने ईलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे। डॉक्टरों ने उनकी एक नहीं सुनी और करीब 12 घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल से जुड़ा हुआ है। यहां के शिशु एवं जननी वार्ड में सामान्य प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पाल लिंक रोड पर श्याम नगर में रहने वाली प्रसूता पूजा को बीते मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे शिशु एवं जननी वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार इसके बाद से ही वे यहां मौजूद डॉक्टर्स से पूजा का इलाज करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


तभी शाम करीब 6:30 बजे डॉक्टर्स ने पति विकास और अन्य घरवालों को पूजा के सामान्य प्रसव होने की जानकारी दी, लेकिन उन्हें पूजा से मिलने नहीं दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही डॉक्टर बोले कि पूजा की तबीयत खराब है और सात-आठ यूनिट ब्लड की जरूरत है। ये सुनते ही परिजन ब्लड की व्यवस्था करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने लगाया ये आरोप

Allegations of negligence in treatment
अचानक करीब रात 9 बजे अस्पताल में मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि पूजा का आॅपरेशन करना पड़ेगा, ऐसे हालात में पति और अन्य घरवालों से एक फार्म पर हस्ताक्षर करवा लिए। तभी थोड़ी देर बाद ही ये सूचना दी गई कि पूजा की मौत हो गई है। ये सुनकर पूजा के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही को पूजा की मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

परिजनों की ओर से इस सम्बंध में शास्त्री नगर थाने में डॉ.शैली, विमला और अन्य नर्सिंगकर्मियों के खिलाफ इलाज में लापरवाही के चलते मौत का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर्स ने प्रसव में लापरवाही बरती और समय पर पूजा को नहीं संभाला। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed