{"_id":"59dc8d094f1c1bf3538b6be6","slug":"after-the-release-of-padmavati-trailer-controversy-start-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' पर फिर भड़की ये सेना, आईएसआईएस से संबंध होने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' पर फिर भड़की ये सेना, आईएसआईएस से संबंध होने के आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
सुख देव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में उस वक्त भूचाल आ गया था जब मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर के एक फोर्ट में मारपीट की गई। यह मारपीट फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग रोकने के लिए करणी सेना के सदस्यों ने की थी।
अब पद्मावती का ट्रेलर रिलीज होते हुए विरोध के सुर फिर से मुखर होने लगे हैं। मंगलवार को जारी ट्रेलर के बाद राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए फिल्म को नहीं रिलीज करने की बात कही है। इस वीडियो में गोगामेड़ी ने संजय लीला भंसाली पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की है।
यही नहीं गोगामेड़ी ने कहा कि फिल्म के निर्देशक आईएसआईएस व दाउदत के ईशारे पर काम कर रहे हैं।

विवाद नहीं छोड़ रहे पीछा
फाइल फोटो।
इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से भी दखल देने की मांग की है। गौरतलब है कि पद्मावती की शूटिंग के दौरान भी जयपुर के जयगढ़ फोर्ट में फिल्म क्रू के साथ मारपीट की गई थी व सेट को भी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद फिल्म की शूटिंग जयपुर में नहीं हो सकी थी।
फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण व अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी वर्ष एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। मंगलवार को जारी इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को बीते 24 घंटे में एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।