फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   afrazul khan rajsamand live murder- good deeds by afrazul paid him so much respect within labors

लाइव मर्डर: अच्छे व्यवहार से अफराजुल का बिजनेस और मजदूरों में बढ़ रहा था कद

Sun, 10 Dec 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 12:44 PM IST
afrazul khan rajsamand live murder- good deeds by afrazul paid him so much respect within labors
फाइल फोटो
राजसमंद में दिल दहला देने वाले लाइव मर्डर केस में हैवानियत का शिकार हुए बंगाली ठेकेदार अफराजुल पराए देस में रहकर भी अपना नाम कमा रहा था। अफराजुल की हत्या यहां मजदूरी कर रहे लोगों के जहन में घर कर गई है तो वहीं लोग ठेकेदार अफराजुल के अच्छे सादा जीवन और अच्छे व्यवहार को भी नहीं भूल पा रहे हैं।



बताया गया है कि स्थानीय लोगों के साथ साथ अफराजुल की उसके पास मजदूरी करने वालों में भी व्यवहार के कारण अच्छी पैठ बन गई थी और उसका काम भी बढ़ने लगा था। अफराजुल को किराए का मकान देने वाले मकान मालिकों का कहना है कि उसका यहां किसी से कोई विवाद नहीं था और ना ही वो यहां किसी से कोई फालतू बात करता था। सुबह काम पर जल्दी घर से निकल जाने वाला अफराजुल शाम को देर से ही लौटता था और उसकी मेहनत भी धीरे धीरे रंग ला रही थी।


बताया गया है कि अफराजुल अपने गांव भी साल में एक ही बार जाता था और यहां उसका लगभग सारा समय काम करने में ही बीत रहा था। अफराजुल के साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि वो उनके लिए खाना बनाने से लेकर उनके परिजनों का ध्यान रखने का भी काम करता था और कभी किसी मजदूर को बेवजह परेशान नहीं करता था। 
विज्ञापन


 

एक महीने पहले ही आया था धोइंदा

afrazul khan rajsamand live murder- good deeds by afrazul paid him so much respect within labors
वीडियो फुटेज में आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि अफराजुल धोइंदा से पहले जलचक्की इलाके में 800 रुपए मासिक किराए के एक कमरे पर रहता था। अफराजुल का जब काम बढ़ने लगा तो मजदूर भी बढ़ने लगे। ऐसे में वो अभी एक महीने पहले ही धोइंदा गांव आ गया और हजार रुपए के किराए में दो कमरे लेकर साथी मजदूरों के साथ रहने लगा।


अफराजुल हमेशा ही किराया समय से पहले दे दिया करता था और बाकि मजदूरों की भी पैसों से काफी मदद किया करता था इसलिए यहां रह रहे बंगाली मजदूर उसकी काफी इज्जत किया करते थे। अफराजुल ने थोड़े समय पहले ही आरसीसी की मिक्सर मशीन खरीदी थी और उसके पास सड़क निर्माण से जुड़ी लगभग सारी मशीनरी थी जिसे वो दूसरे ठेकेदारों को किराए पर भी दे दिया करता था। 

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed