फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   administration give permission for deep freeze to secure body

गैंगस्टर के शव के अंतिम संस्कार पर अभी भी असमंजस, डी-फ्रीज की मिली अनुमति

Tue, 04 Jul 2017 10:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
administration give permission for deep freeze to secure body
आनंदपाल का शव।
गैंगस्टर आनंदपाल मौत के 11 दिन भी राज्य सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। विभिन्न मांगों को लेकर गैंगस्टर के परिजन उसके अंतिम संस्कार को तैयार नहीं है, वहीं दूसरी और शव की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


एनकाउंटर के बाद से ही एक वर्ग विशेष में गुस्सा है और गैंगस्टर के पैतृक गांव सांवराद में तनाव बना हुआ रहा है। इसी बीच पुलिस-प्रशासन और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में शव को डी-फ्रिज में रखने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार पर सस्पेंस बरकरार

administration give permission for deep freeze to secure body
आनंदपाल सिंह।
गौरतलब है कि 11 दिन पूर्व चुरू के मालासर गांव में गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर किया गया था। पांच लाख के ईनामी रहे आनंदपाल के शव का दो बार पोस्टमार्टम हो चुका है और बीते तीन दिनों से शव बिना डीप-फ्रिज के रखा हुआ है।

​जिसके बाद शव के क्षरण की संभावना काफी प्रबल हो गई है। इसी बीच राजपूत समाज, करणी सेना व आनंदपाल के परिजनों की पुलिस प्रशासन से वार्ता जारी है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया जाएगा। वहीं आनंदपाल के गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed