{"_id":"59a56e894f1c1bf6278b45e3","slug":"actress-gives-gifts-to-children-suffering-from-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस ने दिए कैंसर पीड़ित बच्चों को गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट्रेस ने दिए कैंसर पीड़ित बच्चों को गिफ्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ स्मिता बंसल
- फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन और बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने जब कैंसर पीडित बच्चों से मुलाकात करके उन्हें उपहार दिए, तब सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक आ गई। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कैंसर का उपचार करवा रहे बाल रोगियों से मिलने के लिए मंगलवार को फिल्म एक्ट्रेस स्मिता बंसल हॉस्पिटल पहुंची।
बालिका वधु फेम स्मिता बंसल को अपने बीच देखकर बाल रोगी काफी खुश नजर आए। किसी ने एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ली तो किसी ने ऑटोग्राफ लिए। बच्चों का उत्साह देखकर स्मिता बंसल ने कहा कि हमें इन बच्चों से सीख लेनी चाहिए। अपने जीवन में हर दिन एक चुनौती का सामने करने वाले यह बच्चे जीवन को किस तरह से सकारात्मक रूप से लेते हुए और अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने आस-पास खुशियां बिखेर देते हैं। मुझे इन बच्चों से मिलकर काफी पॉजिटीव एनर्जी मिल रही है।