{"_id":"597da0704f1c1ba26f8b474d","slug":"acb-trap-in-jalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की रिश्वत लेते नगरपरिषद आयुक्त को एसीबी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की रिश्वत लेते नगरपरिषद आयुक्त को एसीबी ने दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो ने एक बार फिर आज नगर परिषद आयुक्त को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी ने यह कार्रवाई जालौर के नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ की है। एसीबी ने बताया कि राजेंद्र नगर के रहने वाले डायाराम ने शिकायत की थी कि नगर परिषद आयुक्त त्रिकमदान चारण पट्टा जारी करने के लिए एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। इस पर उसका पट्टा देने के लिए साठ हजार रुपए में सौदा तय हुआ। जिसके दस हजार रुपए वह पहले ही दे चुका है और पचास हजार रुपए देना बाकी है। इस पर शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी अधिकारियों ने ट्रेप का जाल बिछाया। इसी दौरान आज जैसे ही डायाराम नगर परिषद के आयुक्त को उसके घर रिश्वत के पचास हजार रुपए देने पहुंचा, तभी एसीबी ने रंगे हाथ रिश्वत लेते आयुक्त त्रिकमदान को धर दबोचा। अब आगे की कार्यवाही एसीबी की ओर से जारी है।