{"_id":"61f5ba46fef1ac1a5b59b61b","slug":"abvp-members-held-protests-outside-dr-radhakrishnan-shiksha-sankul-jaipur-over-reet-exam-paper-leak-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रीट पेपर लीक मामले पर एबीवीपी के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रीट पेपर लीक मामले पर एबीवीपी के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग की
Sun, 30 Jan 2022 03:36 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, जयपुर
एएनआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:36 AM IST
सार
भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य, एबीवीपी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने डॉ राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, जयपुर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्य हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर पहुंचे थे साथ ही सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से बात की, उसने कहा कि अगर सरकार मानती है कि पेपर लीक हुआ है तो वे परीक्षा की तारीख क्यों नहीं दे रहे हैं? साथ ही एबीवीपी के सदस्यों ने सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
गहलोत सरकार कर रही कार्रवाई
रीट पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा फैसला लिया। उन्होंने राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त कर दिया। मामले में लिप्त अन्य कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया। जांच में दोषी पाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
एक करोड़ 22 लाख में बेचा गया था पेपर
रीट परीक्षा में धांधली की जांच कर रही एसओजी ने पेपर लीक गिरोह का खुलासा किया था। जांच में सामने आया था कि रीट का पेपर शिक्षा संकुल से चोरी हुआ था। एक करोड़ 22 लाख में पेपर बेचा गया था। इस खुलासे के बाद से भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हो रही थी। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने की मांग भी की थी।