फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a skyscraper in Shivadaspura jaipur

शिवदासपुरा में आसमान से गिरी मशीन बनी कौतूहल

Sun, 11 Jun 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 11 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
a skyscraper in Shivadaspura jaipur
आसमान से गिरी मशीन बनी कौतूहल - फोटो : Vishnu Sharma
अजमेर रोड पर मुकुंदपुरा में पिछले दिनों उल्कापिंड का टुकड़ा गिरने की खबर ने खगोलविदों के साथ स्थानीय लोगों में हलचल मचा दी थी। वहीं, रविवार सुबह जयपुर के समीप शिवदासपुरा थाना इलाके के एक गांव में मिली मशीन स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवदासपुरा इलाके में गोनेर के पास खिजुरिया ब्राह्मणान पंचायत में ग्राम बिशनसिंहपुरा में आकाश से कोई वस्तु गिरने की सूचना रविवार सुबह पुलिस को मिली थी। पुलिस को यहां एक मशीन और गुब्बारा मिला। जिसे देखने के लिए आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मशीन को जब्त कर लिया है। यह मशीन मौसम विभाग का कोई उपकरण होने का अनुमान है। पुलिस ने मौसम विभाग और अन्य जांच एजेंसियों को सूचना दे दी है। सोमवार को इस मशीन पर लिखे सीरीयल कोड के आधार पर मौसम विभाग और पुलिस जांच करेंगी कि यह मशीन कहां से आई होगी। स्थानीय निवासी जगदीश के मुताबिक सुबह करीब 10-11 बजे एक खेत में एक गुब्बारे व इस मशीन को गिरते देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed