फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a minister of rajasthan injured in road accident near kota

राजस्थान के आपूर्ति मंत्री की कार भैंस से टकराई, निजी सहायक की मौत

Tue, 01 Aug 2017 08:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
a minister of rajasthan injured in road accident near kota
घायल मंत्री बाबूलाल वर्मा
हाईवे पर घूमते आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में ईजाफा होता जा रहा है। नए हादसे में राजस्थान के आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा चपेट में आ गए है।
विज्ञापन



दरअसल बीती रात्रि करीब एक बजे कोटा के नजदीक मंत्री की कार भैंस से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मंत्री के सचिव राजेन्द्र सिंह की मौत हो गई। वहीं ड्राईवर मोतीलाल गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंत्री वर्मा को अंदरुनी चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही नजदीक स्थित टोल के वाहन से वर्मा व अन्य घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a minister of rajasthan injured in road accident near kota
दुर्घटनाग्रस्त कार
जानकारी के अनुसार ड्राईवर की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मंत्री वर्मा सहकार चुनाव के चलते कोटा से बारां की ओर जा रहे थे।


बताया जा रहा है कि मंत्री वर्मा कार की आगे की सीट पर बैठे थे जैसे ही उनकी कार गढेपान गांव के नजदीक पहुंची इसी दौरान अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। इसी के चलते ड्राईवर मोतीलाल का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार भैंस से जा टकराई।


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलक्टर रोहित गुप्ता व एसपी अंशुमन भौमिया अस्पताल पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed