{"_id":"592fc3074f1c1bfb6ebdb80f","slug":"a-man-drown-in-a-famous-pond-of-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के ऐतिहासिक गडीसर सरोवर में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार सुबह शव सरोवर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह ऐतिहासिक गडीसर में एक युवक का शव तैरता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौका स्थल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को सरोवर से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त पठान खां गांव फलेडी के नाम से की गई। संभवतया बुधवार देर रात्रि में ही युवक सरोवर में डूब गया था। युवक के शव को तालाब में मछलियों ने नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल युवक के डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी युवक के डूबने की जांच कर रही है।
विज्ञापन