तंजानिया में जोधपुर के एक व्यक्ति को क्यों मारी गई गोली, जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में बसे भारतीयों पर आए दिन हमलों की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही कुछ पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में हुआ। जहां के दार ए सलाम शहर में जोधपुर के निवासी मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की है। जब एक फार्मा कंपनी में काम करने वाला मनीष अपने दोस्त के साथ कारियाकू मार्केट स्थित अपने आॅफिस से बाहर निकलकर कार में बैठ रहा था। इस दौरान उसके हाथ में जो बैग था उसमें दिनभर की कलेक्शन राशि थी।
तभी आए अज्ञात व्यक्ति ने मनीष के हाथ से वह बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन जब मनीष ने विरोध किया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी।
परिजनों ने मांगी है मदद
इससे मनीष माथुर की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20 का निवासी था। उसके वृद्ध माता पिता जोधपुर में ही रहते है। जबकि मनीष पत्नी नेहा व सात वर्षीय बेटी के साथ दार ए सलाम में रहता था।
वह एक फॉर्मा कंपनी का कंट्री हैड था। मनीष के परिजनों ने दिल्ली स्थित तंजानिया के दूतावास को पत्र लिखकर उसका शव भारत मंगवाने का आग्रह किया है। इसके लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से भी परिजनों ने मदद की अपील की है।