फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fire still on in mount abu forest

बेकाबू आग: अभी भी सुलग रहा माउंट आबू का जंगल, आग पर काबू का प्रयास जारी

Sun, 16 Apr 2017 08:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
fire still on in mount abu forest
माउंट आबू - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले माउंट आबू में अरावली की पहाड़ियों पर बृहस्पितवार को सुबह 10 बजे लगी आग अभी बुझी नहीं है। रविवार को एक बार पुन: हैलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जाएगा। अभी माउंट आबू के छीपावेरी क्षेत्र में आग लगी हुई है।  माउंट आबू में नक्की झील के साथ जो होटल आग के आस-पास हैं, उन्हें बंद करवा दिया गया है। घाटी में आग के चलते धुंआ भर गया है। धुंआ इतना अधिक है कि आबू रोड से ही इसे देखा जा सकता है। गौरतलब है कि  माउंट आबू में आग हनीमून प्वाइंट और सनसेट प्वाइंट के बीच के जंगल में करीब 16 स्थानों पर लगी थी। जिसे काफी हद तक काबू कर लिया गया है।  सीआरपीएफ के 150, पुलिस के 200 व सेना के जवान एवं स्थानीय प्रशासन के मिलाकर 600 जवान राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed