फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A congress mla got angry at a senior police officer

विवादित बिलः विधायक ने एडिशनल डीसीपी को लताड़ा, कहा - गेटआउट

Mon, 23 Oct 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
A congress mla got angry at a senior police officer
गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान के विवादित बिल का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। इस बीच कांग्रेस के मुख्य सचेतक द्वारा एडिशनल डीसीपी को क्वार्टर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन



जयपुर में सोमवार को  विवादित बिल के विरोध में प्रदर्शन करने जाते हुए कांग्रेस नेताओं से एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल बात करने पहुंचे, तो उन्हें लेने के देने पड़ गए। दरअसल विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी नेता विधायक गिर्राज सिंह के घर एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पहुंचे एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल की कांग्रेस के सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा से कहासुनी हो गई। विधायक डोटासरा ने गोयल पर चीखते हुए उन्हें सरकार व भाजपा का एजेंट बता दिया। यहीं नहीं विधायक डोटासरा ने गोयल को वहां से जाने के लिए चिल्लाते हुए कहा कि गेटआउट।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजनीति हो रही है इस मामले में

A congress mla got angry at a senior police officer
फाइल फोटो।
दरअसल डोटासरा का आरोप है कि​ राज्य सरकार ने जासूसी करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी को वहां भेजा था। उनका आरोप था कि एडिशनल डीसीपी उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के लिए मना कर रहे थे। यहां तक कि मार्च तक नहीं निकालने देना चाहते थे।

विधायक डोटासरा का पुलिस अधिकारी को लताड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हल्कों से भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आने लगी है। जहां कांग्रेस के नेता इसे सही करार दे रहें वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस नेता सहित आम आदमी रक्षक है इसलिए इनका सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed