{"_id":"58f1a85c4f1c1ba368cfa169","slug":"a-boy-commit-suicide-due-to-breakup-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में दिल टूटा तो उठाया रोंगटे खड़े करने वाला कदम......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में दिल टूटा तो उठाया रोंगटे खड़े करने वाला कदम......
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या।
प्यार में जब निराशा हाथ लगे तो इंसान अपनी सुध—बुध खो बैठता है। इसी से जुड़ा एक वाकया कोटा में घटित हुआ है। जहां गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़के ने मौत को भयावह रुप से गले लगा लिया।
विज्ञापन
घटना शनिवार सुबह की है जब कोटा के छावनी फ्लाईओवर पर एक गलत दिशा से आ रही बाइक मिनी बाइक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में आॅटो रिक्शा की मदद से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। लड़के की पहचान प्रेमनगर निवासी पवन मेहरा के रुप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार पवन मेहरा ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पवन ने मौत को गले इसलिए लगा लिया क्योंकि प्रेमिका से उसका ब्रेकअप हो गया था। घटना के बाद पूरा फ्लाईओवर जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन