{"_id":"59300a044f1c1ba915bde136","slug":"9-peacock-found-dead-in-strange-manner-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए 9 मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए 9 मोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
मृत मोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोंक के टोडायराहसिंह उपखंड में एक साथ 9 मोरों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। इस संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत मिलने से एक बार फिर वन विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार टोडारायसिंह के भासू गांव में खलानी नाड़ी के पास बने बाड़ों व खेतों में ब्रहस्पतिवार सवेरे जब ग्रामीण जानवरों को चारा पानी देने गए तो उन्हें वहां कई मोर तड़पते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गांव के युवकों ने मिलकर तड़पते 4 मोरों को टोडारायसिंह अस्पताल पहुंचाया जहां समय पर इलाज मिलने के चलते उन्हें बचा लिया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को 9 मोर मृत मिले जिनमें 6 मादा और तीन नर शामिल थे।
वन विभाग की टीम ने मृत मोरों के सैंपल उठा लिए हैं और उनके खून की जांच कराने के लिए लैब में भिजवा दिया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शिकारियों द्वारा मोरों को मारने के लिए जहरीले बीज या दाना डाले गए थे जिन्हें खाकर इन मोरों की मौत हुई है।