फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   8911 doctors submitted their resignation to the government

राजस्थान: 8 हजार डॉक्टर्स ने सरकार को सौंपा सामूहिक इस्तीफा

Sun, 05 Nov 2017 10:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
8911 doctors submitted their resignation to the government
डेमो इमेज
धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपते हुए सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। अपनी 33 सूत्रीय मांगों को लेकर करीब 3 महीने से आंदोलन कर रहे राजस्थान के सेवारत चिकित्सकों ने जयपुर में सरकार से वार्ता विफल होने के बाद सामूहिक इस्तीफा सौंपकर अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को सरकार से वार्ता विफल होने के बाद करीब 8911 सेवारत चिकित्सकों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा जिसके बाद सरकार ने मेडिकल स्टूडेंट्स से व्यवस्थाएं संभालने की अपील की है। राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने बताया कि संगठन के पास इन डॉक्टर्स के इस्तीफे पहले से ही पहुंच चुके थे और सरकार से वार्ता विफल हो जाने के बाद ये तय था कि सरकार को इस्तीफे सौंप दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

मंत्री से चल रही थी वार्ता, आरएएस अधिकारी के बीच में बोलने से भड़के डॉक्टर्स

8911 doctors submitted their resignation to the government
आंदोलनरत सेवारत चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को राजधानी जयपुर में चिकित्सा भवन में मंत्री कालीचरण सराफ और सेवारत ​डॉक्टर्स के बीच वार्ता का दौर जारी था मगर, सेवारत डॉक्टर्स वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर एक आरएएस अधिकारी को लगाने से भी नाराज थे। मंत्री से वार्ता के दौरान सेवारत डॉक्टर्स बार बार एक ही मांग कर रहे थे कि सरकार जल्दी जल्दी से आरएएस अधिकारी को हटाकर इस पद पर किसी वरिष्ठ चिकित्सक को ही लगाए।

बताया गया कि 33 सूत्रीय मांगो को लेकर चिकित्सा मंत्री से बात आगे बढ़ ही रही थी और इस दौरान ​सराफ ने डॉक्टर्स से कहा कि उपचुनावों के बाद उनकी सभी मांग मान ली जाएंगी कि अचानक उप सचिव बीच में बोल पड़े और उन्होनें कहा कि 'इनका फैसला तो अब अगली सरकार में ही होगा' इतने में सेवारत चिकित्सक भड़क उठे और वार्ता बीच में ही छोड़कर चले गए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed