{"_id":"59fe895f4f1c1b74698b98c5","slug":"8911-doctors-submitted-their-resignation-to-the-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 8 हजार डॉक्टर्स ने सरकार को सौंपा सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 8 हजार डॉक्टर्स ने सरकार को सौंपा सामूहिक इस्तीफा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपते हुए सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। अपनी 33 सूत्रीय मांगों को लेकर करीब 3 महीने से आंदोलन कर रहे राजस्थान के सेवारत चिकित्सकों ने जयपुर में सरकार से वार्ता विफल होने के बाद सामूहिक इस्तीफा सौंपकर अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सरकार से वार्ता विफल होने के बाद करीब 8911 सेवारत चिकित्सकों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा जिसके बाद सरकार ने मेडिकल स्टूडेंट्स से व्यवस्थाएं संभालने की अपील की है। राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने बताया कि संगठन के पास इन डॉक्टर्स के इस्तीफे पहले से ही पहुंच चुके थे और सरकार से वार्ता विफल हो जाने के बाद ये तय था कि सरकार को इस्तीफे सौंप दिए जाएंगे।

मंत्री से चल रही थी वार्ता, आरएएस अधिकारी के बीच में बोलने से भड़के डॉक्टर्स
आंदोलनरत सेवारत चिकित्सक
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को राजधानी जयपुर में चिकित्सा भवन में मंत्री कालीचरण सराफ और सेवारत डॉक्टर्स के बीच वार्ता का दौर जारी था मगर, सेवारत डॉक्टर्स वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर एक आरएएस अधिकारी को लगाने से भी नाराज थे। मंत्री से वार्ता के दौरान सेवारत डॉक्टर्स बार बार एक ही मांग कर रहे थे कि सरकार जल्दी जल्दी से आरएएस अधिकारी को हटाकर इस पद पर किसी वरिष्ठ चिकित्सक को ही लगाए।
बताया गया कि 33 सूत्रीय मांगो को लेकर चिकित्सा मंत्री से बात आगे बढ़ ही रही थी और इस दौरान सराफ ने डॉक्टर्स से कहा कि उपचुनावों के बाद उनकी सभी मांग मान ली जाएंगी कि अचानक उप सचिव बीच में बोल पड़े और उन्होनें कहा कि 'इनका फैसला तो अब अगली सरकार में ही होगा' इतने में सेवारत चिकित्सक भड़क उठे और वार्ता बीच में ही छोड़कर चले गए।